# Bharat Bharti / भारत भारती

Canonical: https://www.bookquiver.com/maithilisharan-gupt-maithilisarana-gupta/hi/bharat-bharti-bharata-bharati

![Bharat Bharti / भारत भारती](https://quivercdn.com/covers/penguin-swadesh/maithilisharan-gupt-maithilisarana-gupta/bharat-bharti-bharata-bharata_978-01-4348-129-4.jpg?v=2026-08-06%2021%3A20%3A45)

- Authors: [Maithilisharan Gupt / मैथिलिशरण गुप्त](https://www.bookquiver.com/maithilisharan-gupt-maithilisarana-gupta)
- Language: hi_IN
- Published: 2026-03-01

## Description

भारत-भारती राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित एक अत्यंत प्रसिद्ध हिंदी काव्य-ग्रंथ है। भारत-भारती को तीन मुख्य खंडों में बाँटा गया है : अतीत खंड : इस खंड में भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, कला-कौशल और वीर पुरुषों के आदर्शों का गुणगान किया गया है। वर्तमान खंड : कवि ने इस भाग में तत्कालीन भारत की दुर्दशा, सामाजिक कुरीतियों, अवनति और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के कारण हुए पतन का चित्रण किया है। भविष्यत् खंड : इस अंतिम खंड में भारतीयों को उनके कल्याण की ओर अग्रसर होने और एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया है। भारत-भारती की लोकप्रियता का आलम यह रहा है कि आज से 100 वर्ष पूर्व ही प्रभातफेरियों, राष्ट्रीय आंदोलनों, शिक्षा संस्थानों, प्रातःकालीन प्रार्थनाओं में भारत-भारती के पद गाँवों-नगरों में गाए जाने लगे थे। आज भी 12वीं, बीए, एमए, यूपीएससी, आईरईईटी, सीयूईटी, यूजीसी नेट इत्यादि परीक्षाओं में भारत-भारती से संबद्ध प्रश्न पूछे जाते हैं, इसीलिए इस पुस्तक में विशेष प्रश्नोत्तरी भी दी गई है।

## Editions

### Bharat Bharti / भारत भारती

- Publisher: penguin_swadesh
- ISBN: 978-01-4348-129-4
- Pages: 190
- Published: 2026-03-01
- Language: hi_IN