The Book Quiver
Authors/उदय प्रकाश/अबूतर-कबूतर
अबूतर-कबूतर
Book profileHindi (India)
Book · 1 edition

अबूतर-कबूतर

1984
first published
Hindi
language
1
edition
101
pages

उदय प्रकाश का जन्म 1952 में हुआ, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि बीसवीं सदी का उत्तरार्ध जिस दिन शुरू हो उदय प्रकाश का जन्म भी उसी दिन हो, इसलिए उनका आधिकारिक जन्मदिन 1 जनवरी 1951 है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सीमांत ज़िले अनूपपुर के छोटे-से गाँव सीतापुर में जन्मे उदय प्रकाश का बचपन यहीं बीता और प्राथमिक शिक्षा भी यहीं हुई। उन्होंने विज्ञान में स्नातक किया और हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शोध छात्र रहे उदय प्रकाश आठवें दशक के चर्चित कवि रहे। कहानी के क्षेत्र में भी वह एक स्थापित हस्ताक्षर हैं। उनकी कहानियों का अनुवाद कई भारतीय और विश्व की प्रमुख भाषाओं में हुआ है। ‘तिब्बत’ कविता के लिए उन्हें 1980 का भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार मिला और उपन्यास ‘मोहनदास’ के लिए 2010 में उन्हें साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Editions

1 edition · sort: newest
अबूतर-कबूतरradhakrishn_prakashan_delhi1984-01-01Hindi (India)101Softcover