The Book Quiver
Authors/विद्यानिवास मिश्र/आँगन का पंछी और बनजारा मन
आँगन का पंछी और बनजारा मन
Book profileHindi (India)
Book · 1 edition

आँगन का पंछी और बनजारा मन

—
first published
Hindi
language
1
edition
159
pages

हिन्दी-संस्कृत के अग्रणी विद्वान, प्रख्यात निबंधकार, भाषाविद् और चिन्तक डॉ. विद्यानिवास मिश्र का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के पकड़डीहा गाँव में 14 जनवरी, 1926 ई. को हुआ। 1945 में प्रयाग विश्वविद्यालय से संस्कृत में परास्नातक होने के बाद हिन्दी साहित्य सम्मेलन में स्व. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में उन्होंने कोश कार्य किया और उसके बाद विंध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सूचना विभागों से जुड़ गए। वर्ष 1957 में विश्वविद्यालयी सेवा में आने के क्रम में उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय और आगरा विश्वविद्यालय में संस्कृत और भाषा विज्ञान का अध्यापन किया। उसके बाद वे कैलिफोर्निया और वाशिंगटन विश्वविद्यालयों में अतिथि प्रोफेसर, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषाविज्ञान विद्यापीठ, आगरा के निदेशक (1977-86), काशी विद्यापीठ एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति और नवभारत टाइम्स के प्रधान सम्पादक भी रहे।

Editions

1 edition · sort: newest
आँगन का पंछी और बनजारा मनbhartiya_giyan_peeth_kashi—Hindi (India)159Softcover